{"_id":"615614788ebc3e62906b3f14","slug":"attack-on-electricity-department-workers-lucknow-news-lko598044385","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काटने के दौरान जानलेवा हमला, कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काटने के दौरान जानलेवा हमला, कर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरानगर के सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाके में उपभोक्ता की बिजली काटने के विवाद में किराएदारों ने कर्मियों पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। पथराव में एक संविदा कर्मचारी संदीप सिंह का सिर फट गया। इस घटना के चलते कई घंटे तक बवाल हुआ, मामला शांत कराने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
मुंशीपुलिया खंड के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि डी-3004 मकान में बीएन राय के नाम से कनेक्शन है। इनपर 20 हजार रुपये का बिल बकाया था। मालिक ने मकान को किराए पर दे रखा है, जिसमें कई लोग रहते हैं। ये लोग पिछले छह माह से मीटर की रीडिंग नहीं लेने दे रहे थे। जब रीडर जाता तो उसको डरा-धमका कर भगा देते। बृहस्पतिवार को कर्मियों की टीम को भी रीडिंग लेने से रोक दिया।
इसपर कर्मचारियों ने बिजली काटने के लिए पोल पर सीढ़ी लगा दी। इसी बीच किराएदाराें ने छत से सीढ़ी पर चढ़े कर्मी पर ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर अनिल कुमार के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।