फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on bank manager for not changing money

पुराने नोट नहीं बदले तो बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, 24 घंटे पहले दी थी धमकी

Wed, 16 Nov 2016 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Nov 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
attack on bank manager for not changing money
डेमो प‌िक
लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में कार सवार हमलावरों ने मंगलवार रात ऑफिस से लौट रहे एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर पर जानलेवा हमला किया। घायल मैनेजर को यहियागंज के दो सुपाड़ी व्यापारियों ने मोटी रकम न बदलने पर 24 घंटे पहले धमकी दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अमित दीक्षित रात 11 बजे विधान भवन के सामने प्रणय टॉवर स्थित अपने ऑफिस से कार से घर लौट रहे थे। गुडंबा थाने के पीछे के रास्ते पर एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका। 
विज्ञापन


उसमें से उतरे हमलावरों ने हाकी व डंडे से हमला कर दिया। गाड़ी पर भी डंडे मारे। चीखपुकार पर आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। अमित ने पुलिस व परिवारीजनों को कॉल की और थाने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बनाया था नोट बदलने दवाब

attack on bank manager for not changing money
डेमो प‌िक - फोटो : demo
अमित का कहना है कि यहियागंज के सुपाड़ी व्यापारी नितिन अग्रवाल व सचिन अग्रवाल ने सोमवार को उन्हें फोन करके एक हजार व पांच सौ के नोटों की मोटी रकम बदलने के लिए दबाव बनाया था। इससे मना करने पर दोनों भाइयों ने उन्हें धमकी दी। 

अमित ने बैंक के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी थी। उनका कहना है कि मोटी रकम न बदलने की रंजिश में नितिन व सचिन द्वारा साथियों की मदद से हमला किया गया है। पुलिस ने घायल अमित को अस्पताल भेजा है और छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed