फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS takes charge to protect Ramjanmbhoomi in Ayodhya.

अयोध्या: गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद रामजन्मभूमि की सतर्कता बढ़ी, एटीएस ने संभाली कमान

Tue, 05 Apr 2022 12:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Apr 2022 12:37 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के बाद अयोध्या में रामजन्मभूमि की सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की कमान एटीएस ने संभाल ली है।

विज्ञापन
ATS takes charge to protect Ramjanmbhoomi in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में रविवार रात गोरखनाथ मंदिर में पुलिस कर्मियों पर हुए हमले की घटना के बाद अयोध्या में भी अलर्ट घोषित कर दिया है। अयोध्या में इस समय रामनवमी मेला संचालित है। प्रतिदिन हजारों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला के दर्शन को भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में रामजन्मभूमि में सतर्कता बढ़ाते हुए रामनवमी मेले में सुरक्षा की कमान एटीएस के हवाले कर दी गई है। आईजी व एसएसपी ने सोमवार को मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने का निर्देश मातहतों को दिया।

विज्ञापन


गोरखपुर में सुरक्षा बल पर हुए हमले के बाद अयोध्या में भी सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। अयोध्या में चल रहे प्राचीन रामनवमी मेले को लेकर संवेदनशीलता और बढ़ गई है। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नयाघाट, साकेत पेट्रोल पंप, उदया चौराहा, टेढ़ीबाजार आदि पर पुलिसकर्मी हर आने-जाने वाले वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की तलाशी ले रहे हैं। सघन तलाशी के बाद ही किसी को मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ रामजन्मभूमि की सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। रामनवमी मेले को देेखते हुए रामलला के दर्शन अवधि में तीन घंटे की वृद्धि भी की गई है। जिसके चलते अधिक से अधिक दर्शनार्थी रामलला के दरबार पहुंच रहे हैं। दूसरी पाली में भक्तों की सुरक्षा प्रशासन के लिए ज्यादा चुनौती का विषय है क्योंकि यह पहला अवसर है जब रामनवमी में भक्तों के लिए मंदिर रात 7.30 बजे तक खुल रहा है। ऐसे में रात में श्रद्धालुओं की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है। इसको लेकर भी सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैद रहने का सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आईजी कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय ने सोमवार को पुलिस बल के साथ रामजन्मभूमि, रामकोट सहित संपूर्ण मेलाक्षेत्र का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों को हर पल मुस्तैद रहने को कहा, साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि सुरक्षा में लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed