{"_id":"614096ea8f824f7ca565708c","slug":"ats-raid-in-rae-bareli-stirred-up-two-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़कंप : रायबरेली में एटीएस के छापे से हड़कंप, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हड़कंप : रायबरेली में एटीएस के छापे से हड़कंप, दो हिरासत में
Wed, 15 Sep 2021 10:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:45 AM IST
सार
बताया जाता है कि कुछ दिन पहले आतंकी गतिविधियों में लिप्त कुंडा के एक युवक को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में युवक ने दोनों युवकों पर उसकी मदद करने की बात सामने आई है। इसके बाद एटीएस ने दोनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
UP ATS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊंचाहार (रायबरेली) कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव में एटीएस ने छापा मारा। अचानक गांव में एटीएस के छापे से हड़कंप मच गया। एटीएस ने गांव से दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों युवकों के किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त होने की बात बताई जा रही है। मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बता पाने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़िया गांव में एटीएस के सीओ व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। स्थानीय पुलिस के साथ एटीएस के पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों में दुबक गए। एटीएस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर उनके घरों में तलाशी ली। घर के अंदर छानबीन की। हालांकि घर के अंदर कोई अवैध सामान नहीं मिला। बाद में एटीएस दोनों युवकों को साथ लेकर लखनऊ लौट गई।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले आतंकी गतिविधियों में लिप्त कुंडा के एक युवक को एटीएस ने पकड़ा था। पूछताछ में युवक ने दोनों युवकों पर उसकी मदद करने की बात सामने आई है। इसके बाद एटीएस ने दोनों को हिरासत में लिया है। हालांकि स्थानीय पुलिस इस बाबत कुछ बता पाने में असमर्थता जाहिर कर रही है। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि एटीएस ने गांव में छापा मार दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन