{"_id":"598bfe7d4f1c1b8d6e8b48d5","slug":"ats-policeman-will-avail-the-leave-on-anniversary-and-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी, एनीवर्सिरी और जन्मदिन पर एटीएस के पुलिस कर्मियों को मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी, एनीवर्सिरी और जन्मदिन पर एटीएस के पुलिस कर्मियों को मिलेगी छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
यूपी एटीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएस में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए आईजी एटीएस ने एक नई पहल की है। आईजी असीम अरुण ने निर्देश जारी किया है कि एटीएस में तैनात किसी भी पुलिस कर्मी या कर्मचारी को शादी, शादी की सालगिरह और खुद के जन्मदिन या बच्चों के जन्मदिन पर मांगे जाने वाले अवकाश को मना नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आईजी ने अपने फेसबुक आईडी पर पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का वह पत्र भी साझा किया है जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अपने कार्यालय में यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
दर असल पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सभी थाने और शाखाओं को एक पत्र जारी कर कहा था कि यहां नियुक्त पुलिस कर्मचारीगण को शादी, सालगिरह या अपने स्वंय या अपने बच्चों के जन्मदिन के अवसर पर अवकाश के लिए मना नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
सात अगस्त को भेजे पत्र में नैथानी ने इसे तत्काल लागू करने के लिए कहा था। आईजी एटीएस असीम अरुण ने कलानिधि नैथानी के पत्र को अपनी फेसबुक वाल पर शेयर करते हुए लिखा कि कलानिधि अति संवेदनशील और प्रभावी लीडर हैं। पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने की उनकी इस पॉलिसी को जरूर पढ़ें।