UP News: सोशल मीडिया के जरिए आतंकी सैफुल्ला के संपर्क में आया मो. नदीम, हमले करने के लिए तय कर लिए थे टारगेट
यूपी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के अनुसार, आतंकी मो. नदीम पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीएटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया आतंकी मो. नदीम जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य है। वह यूपी में कई जगह आतंकी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में था। उसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।
ये जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि आतंकी मो. नदीम का उद्देश्य विभिन्न जगहों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देना था। वह विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ था।
उन्होंने बताया कि 2018 में नदीम पाकिस्तान के आतंकवादी हकीमुल्लाह से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आया। हकीमुल्लाह ने उसका परिचय सैफुल्लाह से करवाया। सैफुल्लाह ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और यूएई में स्थित कट्टरपंथी तत्वों से उसका परिचय करवाया।
नदीम की फेक जी मेल, वर्चुअल आईडी, टेलीग्राम आईडी बनाकर पाकिस्तान भेजी गई थी। इसके अतिरिक्त लोन वुल्फ अटैक के लिए नदीम को ट्रेनिंग भी दी गई थी। आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए नदीम द्वारा कुछ टारगेट भी चिह्नित किए गए थे।
UP | ATS nabbed a Mohd Nadeem from Saharanpur, who had links with JeM. He was planning on conducting terrorist activities in many places in UP. He was connected with Pakistani handlers via online methods to conduct terrorist activities: ADG Prashant Kumar (1/3) https://t.co/SeR4s1qN7l pic.twitter.com/vEg1IxKqUA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 13, 2022
UP | It was in 2018 he came in online contact with Hakimullah, member of JeM in Pakistan, who introduced him with another member, Saifullah. He created virtual IDs from India & sent them to Pak handlers so he may hide his digital footprint: ADG Prashant Kumar (2/3) pic.twitter.com/jMn10534VV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 13, 2022
UP| Saifullah gave him a manual to make IEDs. He was also trained for lone-wold attacks by knife. Nadeem identified targets for same. He was in contact with several handlers on Pak-Afghan border, they encouraged him to conduct anti-India activities here: ADG Prashant Kumar (3/3) pic.twitter.com/0F70UGdKsf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 13, 2022
मो. नदीम को आजमगढ़ से एटीएस ने दबोचा था। वह सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाकला गांव का रहने वाला था।