फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS court granted eight days' custody remand

Lucknow News: एटीएस कोर्ट ने मंजूर की आठ दिन की कस्टडी रिमांड

Fri, 26 Sep 2025 05:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Sep 2025 05:35 AM IST
सार

लखनऊ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर उमेश सिंह को एटीएस कोर्ट ने आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा है। उमेश सिंह को हथियारों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
ATS court granted eight days' custody remand

विस्तार

लखनऊ। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर उमेध सिंह को एटीएस की विशेष कोर्ट ने आठ दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है। इसके पहले आरोपी नक्सली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन

एटीएस की ओर से आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की मांग करते हुए कहा गया कि तीन सितंबर को झारखंड के पलामू में सुरक्षा बलों और टीएसपीसी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद से आशंका थी कि इस मुठभेड़ में शामिल नक्सली यूपी में शरण लेने की कोशिश कर सकते हैं। इस जानकारी के बाद एटीएस को पता चला कि इनामी नक्सली उमेश सिंह और उसके साथी सोनभद्र छिपने के लिए आने वाले हैं। इस सूचना पर एटीएस ने आरोपी उमेश सिंह को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक रिवाॅल्वर, एक पिस्टल, कारतूस, मोबाइल, 10 सिम कार्ड और एक लाख रुपये बरामद किए थे। कहा गया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके गिरोह से जुड़े लोगों, उसके शरणदाताओं और उसके संपर्कों के विषय में पूछताछ की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article