फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ats bringing nishant to lucknow on transit remand

जासूसी के आरोपी इंजीनियर के लैपटॉप और मोबाइल से मिले सबूत, लाया जा रहा लखनऊ

Wed, 10 Oct 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
ats bringing nishant to lucknow on transit remand
निशांत अग्रवाल

रक्षा की गोपनीय सूचनाएं व अतिसंवेदनशील दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ्तार नागपुर स्थित ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट के सिस्टम इंजीनियर निशांत अग्रवाल को एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर  लखनऊ ला रही है। यहां उससे पूछताछ के बाद 12 अक्तूबर को अदालत के समक्ष पेश किया जाना है।

विज्ञापन


एटीएस आरोपी इंजीनियर के निजी कंप्यूटर व लैपटॉप और मोबाइल से कई अतिगोपनीय व सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज व जानकारी हासिल कर चुकी है। निशांत के पाकिस्तान से संचालित हो रही दो महिलाओं के नाम की फेसबुक आईडी से निरंतर संपर्क में होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


यूपी एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक निशांत ने कितनी और किस करह की सूचनाएं लीक की हैं। इसके लिए जांच अधिकारी तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं। एटीएस फोरेंसिक लैब के विशेषज्ञों को निशांत का लैपटॉप व कंप्यूटर जांच को दे रही है ताकि लीक डाटा की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड मिलने के बाद एटीएस लखनऊ में उससे यह पूछताछ करेगी कि उसका यूपी में क्या नेटवर्क है। उससे यह भी पूछा जाना है कि गोपनीय सूचना लीक करने में क्या उसके कार्यालय का कोई और भी सहयोगी शामिल है। इस बीच निशांत की फेसबुक आईडी व पाक महिलाओं की आईडी में हुई चैट हिस्ट्री को रिकवर करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed