फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assocham report 2013 on up tourism

10 फीसदी विदेशी मेहमानों की चौथी पसंद यूपी

Fri, 27 Sep 2013 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 27 Sep 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
assocham report 2013 on up tourism

विदेशी पर्यटकों की आमद के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश में चौथे नंबर पर है।

विज्ञापन


यह निष्कर्ष है कि एसोसिएशन ऑफ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) की ओर से करवाए गए अध्ययन का। एसोचैम ने विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अध्ययन रिपोर्ट जारी की।

इसके अनुसार भारत आने वाले कुल विदेशी पर्यटकों में से 10 प्रतिशत ने उत्तर प्रदेश का रुख किया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान विदेशी पर्यटकों के टॉप 5 पसंदीदा राज्यों में शुमार हुए हैं। 70 प्रतिशत विदेशी पर्यटकों ने इन्हीं राज्यों का रुख किया।

विज्ञापन

अपनी रिपोर्ट में एसोचैम ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2006 से 2012 के बीच विदेशी पर्यटकों की संख्या में डेढ़ गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं 2002 में जहां प्रदेश में करीब 13.2 लाख विदेशी पर्यटक आए थे, वहीं 2012 में 20 लाख पर्यटकों ने यहां का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के मुताबिक सकल वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के आधार पर पर्यटकों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत की यह वृद्धि उत्साहित करने वाली है।


दूसरी ओर देश में पर्यटकों की सीएजीआर 13 प्रतिशत आंकी गई है, जबकि एशिया पेसिफिक में सीएजीआर 9.5 और विश्व भर में 6.1 प्रतिशत ही रही है।

देश के कुल जीडीपी में पर्यटन उद्योग 6.6 प्रतिशत का योगदान देता है, जबकि इसके जरिए 7.7 प्रतिशत रोजगार सृजन हो रहा है। इससे देश को अपना विदेशी मुद्रा भंडार मौजूदा 20 अरब डॉलर से वर्ष 2015 तक 26 अरब डॉलर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


एसोचैम के महासचिव डीएस रावत के मुताबिक बीते 10 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पर्यटन सेक्टर में हिस्सा 0.64 प्रतिशत से बढ़कर 1.65 प्रतिशत हो गया है।

देश के लिए विदेशी मुद्रा कमाने में भी 2012 में पर्यटन उद्योग 17.7 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed