{"_id":"67681602618d76675f0f70af","slug":"assistant-station-master-found-resting-on-duty-raebareli-news-c-101-1-slko1034-124640-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ड्यूटी पर आराम करते मिले सहायक स्टेशन मास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ड्यूटी पर आराम करते मिले सहायक स्टेशन मास्टर
Sun, 22 Dec 2024 07:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। उत्तर रेलवे लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एसएम शर्मा शनिवार मध्यरात्रि अचानक दरियापुर-ऊंचाहार रेलखंड के लक्ष्मणपुर स्टेशन पहुंच गए। वहां ड्यूटी के दौरान सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) और पोर्टर आराम करते मिले। इन दोनों ने स्टेशन मास्टर कक्ष का दरवाजा भी बंदकर रखा था। डीआरएम ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
कुंभ मेले की तैयारियों के सिलसिले में मंडल रेल प्रबंधक के साथ ही अन्य मंडलीय अधिकारी आए दिन लखनऊ से प्रयागराज की दौड़ लगा रहे हैं। इसके बावजूद रास्ते के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है। लखनऊ से जिस रास्ते अधिकारी प्रयागराज जाते हैं, उसी रास्ते पर लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पड़ता है। इस समय एनटीपीसी परियोजना से कई मालगाड़ियों को लक्ष्मणपुर होते हुए रायबरेली भेजा जा रहा है। इसके बावजूद लक्ष्मणपुर स्टेशन पर सतर्कता नहीं बरती जा रही है।
मंडल रेल प्रबंधक सड़क मार्ग से शनिवार मध्यरात्रि लक्ष्मणपुर स्टेशन पहुंचे। इससे पहले कि किसी को कुछ पता चल पाता, डीआरएम सीधे स्टेशन मास्टर के कक्ष पहुंचे तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो सहायक स्टेशन मास्टर विकास और पोर्टर श्याम आराम करते नजर आए।
विज्ञापन
डीआरएम को सामने देख हड़बड़ा गए। करीब आधे घंटे तक रुके डीआरएम ने स्टेशन परिसर और पास की रेलवे क्रॉसिंग का मुआयना किया। इसके बाद लौट गए। डीआरएम ने बताया कि लक्ष्मणपुर स्टेशन पर दो कर्मचारियों की लापरवाही मिली है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।