{"_id":"58ee24284f1c1bc342cf5853","slug":"assistant-passport-officers-arrested-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट निकलवाने में भ्रष्टाचार करने वाले अफसर को एटीएस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पासपोर्ट निकलवाने में भ्रष्टाचार करने वाले अफसर को एटीएस ने दबोचा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Apr 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
यूपी एटीएस ने भ्रष्टाचार कर पासपोर्ट निकलवाने व उसमें बदलाव करने के आरोप में सहायक पासपोर्ट अधिकारी सुधाकर रस्तोगी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रस्तोगी के खिलाफ एटीएस थाना गोमतीनगर लखनऊ में दर्ज मामले के अंतर्गत विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर भ्रष्टाचार कर पासपोर्ट निकलवाने व उसकी श्रेणी में बदलाव कराने पर गिफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इसके पहले भी 27 मार्च 2017 को लखनऊ एटीएस ने पैसा लेकर फर्जी पासपोर्ट बनाने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
एटीएस के अनुसार, इन आरोपियों के पासपोर्ट कार्यालय के कुछ अफसरों से साठगांठ थी।