फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assistant Manager and manager suspended in building cpllapse case in noida.

निर्माणाधीन बिल्डिंग ढहने के मामले में सीएम योगी की कड़ी कार्रवाई, सहायक प्रबंधक व प्रबंधक सस्पेंड

Thu, 19 Jul 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Assistant Manager and manager suspended in building cpllapse case in noida.
- फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्घनगर के शाहबेरी गांव में निर्माणाधीन इमारत के ढहने के मामले पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के सहायक प्रबंधक परियोजना अख्तर अब्बास जैदी व प्रबंधन वी पी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इमारत के मलबे से अब तक सात शव निकाले जा चुके हैं। एनडीआरएफ के साथ आईटीबीपी के जवान बचाव कार्य में लगे हैं।

विज्ञापन


17 जुलाई को हुई घटना में बिल्डिंग के अचानक गिरने से कई लोग इसके नीचे दब गए थे। जिसके बाद मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने मामले पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये व मजदूर की मौत होने पर उसके परिवारीजनों को यह सहायता अनुमन्य सहायता राशि के अतिरिक्त उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने मामले की जांच मेरठ मंडलायुक्त से कराए जाने का आदेश निर्देश दिया है। उन्होंने अवैध निर्मााण कराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर करवाने व दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि अवैध निर्माण कराने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। जिससे कि ऐसी फिर कभी ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed