फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asim was misleading youth with two hundred YouTube videos

कमलेश हत्याकांडः दो सौ यूट्यूब वीडियो से युवाओं को गुमराह कर रहा था आसिम

Wed, 23 Oct 2019 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Oct 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
Asim was misleading youth with two hundred YouTube videos
यूट्यूब वीडियो

एटीएस महाराष्ट्र के हत्थे नागपुर से चढ़ा सैयद आसिम अली के बारे में कई अहम जानकारी जांच एजेंसियों के हाथ लगी है। आसिम के यूट्यूब चैनल से मिले साक्ष्यों ने जांच एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। इस चैनल के 41 हजार सब्सक्राइबर हैं और आसिम की ओर से लगभग दो सौ वीडियो अपलोड किए गए हैं।

विज्ञापन


ठीक दो साल पहले 25 अक्तूबर 2017 को आसिम की ओर से एक वीडियो अपलोड किया गया था जिसके टाइटिल में ही कमलेश को चुनौती देते हुए लिखा है कि गुस्ताखी की सजा सिर्फ मौत। यह वीडियो तब बनाया गया है जब कमलेश तिवारी ने एक विवादित फिल्म बनाने की घोषणा की थी। वीडियो में आसिम कमलेश तिवारी को खुला चैलेंज देते दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि ... कमलेश तिवारी तेरे दिन मुकम्मल हो चुके हैं।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों का दावा है कि आसिम ने अपने यूट्यूब चैनलों पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करके 40 हजार से अधिक फालोवर बना चुका है। आसिम को गिरफ्तार करने की मांग पूर्व में भी कई अलग अलग संगठनों द्वारा की जाती रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर सुबूत की भरमार होने के बावजूद नागपुर पुलिस और एटीएस आसिम को हाथ तक नहीं लगा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के लिए वह नागपुर में कई विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भी कर चुका है। वह खुद को ‘सुन्नी यूथ विंग एंटी टेररिस्ट अर्गनाइजेशन’ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताता है। कई वीडियो में वह माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का भी प्रचार प्रसार करता दिख रहा है।

सूत्रों का कहना है कि आसिम ने अपने यूट्यूब चैनलों के जरिए कई राज्यों में अपने फालोवर बना लिए हैं और इन्हीं के जरिए वह धर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम करता है। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि अन्य राज्यों में आरएसएस और हिंदू संगठनों के लोगों को निशाना बनाया गया है, उसमें भी कहीं आसिम का हाथ तो नहीं?

6 दिन पहले अमित शाह और ओवैसी के खिलाफ उगला था जहर
आसिम का एक वीडियो 6 दिन पहले का अपलोड है, 16 अक्तूबर को पोस्ट इस वीडिया में वह एक सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह और ओवैसी बंधुओं को चुनौती दे रहा है। 7 मिनट के इस वीडियो में बाबरी मस्जिद और एनआरसी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर लोगों को भड़का रहा है।


सोती रहीं जांच एजेंसियां और आग उगलता रहा आसिम
हैरत की बात यह है कि आसिम यह यूट्यूब चैनल दो साल से अधिक समय से चला रहा है लेकिन किसी जांच एजेंसी या सुरक्षा एजेंसी की निगाह इस यूट्यूब चैनल पर नहीं पड़ी। वह कमलेश तिवारी के अलावा भी कई नेताओं और हस्तियों को खुले आम चुनौती देता दिखाई दे रहा है। सूत्रों का कहना है कि इसके अधिकतर फालोवर नागपुर और गुजरात के रहने वाले हैं। अन्य राज्यों में भी इसके सोशल मीडिया फालोवर हैं लेकिन उनकी संख्या काफी कम बताई जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां आसिम से लखनऊ में पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed