{"_id":"64df3ade3c2ebb19ad021bdc","slug":"ashok-motiani-resigns-from-the-post-of-state-spokesperson-of-sindhi-samaj-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अशोक मोतियानी ने सिंधी समाज के प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, व्यस्तता को बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अशोक मोतियानी ने सिंधी समाज के प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, व्यस्तता को बताई वजह
Fri, 18 Aug 2023 03:03 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 18 Aug 2023 03:03 PM IST
सार
अशोक मोतियानी ने कहा की वह पूरे प्रदेश के सिंधी संस्था के प्रवक्ता के रूप में अपनी व्यस्तता के चलते काम नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
अशोक मोतियानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिंधी सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने दिसंबर 2023 तक अपनी ज्यादा व्यस्तता को देखते हुए प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे को उन्होंने सिंधी समाज के सभी ग्रुप्स में भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने चेट्टी चंद मेला कमेटी में प्रवक्ता के पद भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
अपना इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा की सिंधी समाज की प्रदेश में लगभग 25 से ज्यादा संस्थाओं की जिम्मेदारी उनके कंधों पर हैं। उन ऊपर काम का अतिरिक्त बोझ हो गया था। काम की अधिकता के चलते उन्होंने आज इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
अशोक मोतियानी ने कहा की वह पूरे प्रदेश के सिंधी संस्था के प्रवक्ता के रूप में अपनी व्यस्तता के चलते काम नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा की प्रवक्ता की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद उतर प्रदेश में एक सिंधी समाज का बड़ा संगठन बनाने की योजना पर तैयारियां कर रहे है। जिसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को मदद मिल सके। वह पिछले 20 सालों से प्रवक्ता के पद पर थे।
विज्ञापन