{"_id":"5bdb878abdec2269827d4d85","slug":"ashfaq-hussain-will-be-sacked-from-central-shia-waqf-board-membership","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिया वक्फ बोर्ड की सदस्यता से बर्खास्त होंगे अशफाक हुसैन, चेयरमैन रिजवी ने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया वक्फ बोर्ड की सदस्यता से बर्खास्त होंगे अशफाक हुसैन, चेयरमैन रिजवी ने की सिफारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
दुष्कर्म की कोशिश व छेड़छाड़ के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य अशफाक हुसैन जिया को बोर्ड की सदस्यता से बर्खास्त करने की तैयारी है। बोर्ड की बदनामी के बाद शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
बता दें कि शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य अशफाक हुसैन को दो दिन पहले एक फिल्म अभिनेत्री के साथ बलात्कार का प्रयास और छेड़छाड़ के आरोप में फैजाबाद में गिरफ्तार किया गया था।
चेयरमैन वसीम रिजवी ने गुरुवार को प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक एवं वक्फ को पत्र भेज कर अशफाक हुसैन जिया को बर्खास्त करने की सिफारिश की है।
प्रमुख सचिव को भेजे पत्र में उन्होंने वक्फ बोर्ड को बदनाम करने के लिए कट्टरपंथी उलेमा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा है- फैजाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos
इसके बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। अशफाक पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इस वजह से पूरे देश में वक्फ बोर्ड की बदनामी हुई है। लिहाजा, आपसे अनुरोध है कि बोर्ड की सदस्यता से अशफाक हुसैन को नियमानुसार बर्खास्त करें।