फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ashes of eight houses, loss of 10 lakhs

Lucknow News: आठ घरों की गृहस्थी राख, 10 लाख का नुकसान

Mon, 27 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ashes of eight houses, loss of 10 lakhs
सरेनी (रायबरेली)। कुटिया एहतमाली मजरे उसरू गांव में रविवार दोपहर आग लगने से आठ घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की मदद से किसी तरह आग बुझाई। हादसे में 10 लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव के छेदीलाल के मकान के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बच्चे ने खेल-खेल में माचिस जलाकर फेंक दी। इससे घास-फूस में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आग छेदीलाल के छप्परनुमा झोपड़ी में लग गई। तेज लपटों से पड़ोस के ननके, संतोष, छेद्दू, कमलेश, मंगल, जगन, मौजीलाल के घर भी चपेट में आ गए। अनाज, चारपाई, कपड़े, साइकिल समेत अन्य सामान जल गया। ये परिवार ईंट की दीवार पर छप्पर रखकर किसी तरह गुजर-बसर करते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा। ग्रामीणों की मदद से दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। हादसे में किसी के घर में एक लाख तो किसी के यहां डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है। लेखपाल अमर सिंह ने नुकसान का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपकर मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed