मुलायम, माया व मोदी से दूरी बनाएं मुसलमान : ओवैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या बसपा सुप्रीमो मायावती, सब एक जैसे हैं। यह कभी मुसलमान का हित नहीं सोचेंगे।
उन्होंने कहा कि मुलायम, माया और मोदी से दूरी बनाकर रखिए। उन्होंने कहा कि दंगों की असली गुनहगार सूबे की सरकार है।
वह मंगलवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के भदरसा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है। पिछले 15 वर्षों से मुलायम ने मुसलमानों को गुमराह कर रखा है। अब घबराने की जरूरत नहीं है। अब आपके उत्तर प्रदेश में एक मजबूत संगठन है। जिसका नाम एआईएमआईएम है।
'ध्रुवीकरण कर वोट झटकने की हो रही है कोशिश'
भाजपा, बसपा व सपा नेताओं के चुनावी भाषणों पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए इन सभी की ओर से मतदाताओं को भरमाया जा रहा है। ध्रुवीकरण की सियासत कर वोट हासिल करने का षड्यंत्र चल रहा है।
कहा कि मतदाता अब इतना भी नासमझ नहीं रहा कि वह साजिश को समझ न सके। एआईएमआईएम सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए जुट जाने को कहा।