फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   As soon as the rain stopped, the humid heat made people miserable

Lucknow News: बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Thu, 28 Aug 2025 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
As soon as the rain stopped, the humid heat made people miserable
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं।
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और उमस भरी गर्मी ने सिर उठाया। दोपहर बाद थोड़ी बहुत बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन बारिश नदारद रही। बारिश पर लगाम लगते ही सोमवार से बुधवार के बीच दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री का उछाल आ गया है। माैसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक अगले चार दिनों तक उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजधानी में हल्की फुहारें पड़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। शुक्रवार को माैसम शुष्क रहने के संकेत हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री की उछाल के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ । वहीं रात का पारा 0.8 डिग्री की उछाल के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

लगातार बारिश से हरी सब्जियों को हुआ नुकसान

लखनऊ में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। राजधानी के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लता वाली सब्जियों तोरई, कद्दू, करेला आदि सब्जियों की लताएं सड़ गई हैं। हालांकि, धान के लिए यह बारिश अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टमाटर, गोभी, पालक, खीरा होंगे और महंगे

उन्होंने बताया कि टमाटर, गोभी, पालक, खीरा आदि सब्जियों की अभी की लगाई गई नर्सरी भी खराब हो गई है। इससे आने वाले दिनों में ये सब्जियां और महंगी होंगी। इनकी नर्सरी दोबारा लगाने से बाजार में इनकी आवक भी देर से होगी।

धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं।

धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं।

धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं।

धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed