यूपीपीएससी के नए परीक्षा नियंत्रक बोले, व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर जीतेंगे लोगों का विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को उ.प्र. लोक सेवा आयोग का नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया है। अरविंद अभी तक मऊ में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात थे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एलटी ग्रेड परीक्षा पेपर लीक मामले में यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।
जेल में 48 घंटे बीतने के बाद शासन ने 3 जून को अंजू कटियार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक का पद खाली चल रहा था।
शुक्रवार को शासन ने मऊ के सीडीओ अरविंद मिश्रा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के पद पर तैनाती दे दी है।
यह पद एक चुनौती
सीडीओ के पद से स्थानांतरित होकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक बने अरविंद मिश्र ने कहा कि यह पद उनके लिए चुनौती है। वह व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करेंगे।
मूलरूप से देवरिया निवासी अरविंद मिश्र 2008 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने माना कि कहीं न कहीं व्यवस्था में चूक हुई, इसलिए लोगों का विश्वास आयोग से टूटा है। ऐसे में आयोग की कार्यशैली के प्रति सभी का विश्वास जीतना चुनौती से कम नहीं है।
कहा कि आयोग की एक नियमावली है, उसके दायरे में रहकर काम करना होता है। बताते चलें कि उनकी की पहली तैनाती डिप्टी कलेक्टर के पद पर मैनपुरी में हुई थी। इसके बाद फिरोजाबाद, कौशांबी और मेरठ में एसडीएम रहे। रामपुर में सिटी मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर में एडीएम और मऊ में सीडीओ रह चुके हैं।