फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arvind kejriwal amethi visit

अमेठी के 'नुक्कड़' पर होंगी केजरी की सभाएं

Sun, 20 Apr 2014 02:59 PM IST
Updated Sun, 20 Apr 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal amethi visit
आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से अमेठी में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


वे अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

पहले दिन केजरीवाल अमेठी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज और शाजिया इल्मी के बाद अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमेठी पहुंच रहे हैं।

पूरा दिन चलेगा अभियान

arvind kejriwal amethi visit

अरविंद शनिवार देर रात वाराणसी से चलकर अमेठी पहुंचें। वह रविवार सुबह आठ बजे टीकरमाफी बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

यहां से निकल अरविंद 8:30 बजे भादर, 9:00 बजे अयोध्यानगर, 9:30 बजे पीपरपुर, 10:00 बजे दुर्गापुर, 10:30 बजे रामगंज, 11:15 बजे ढेमा बाजार, 12:30 बजे संग्रामपुर, 1:15 बजे बड़गांव, 1:30 बजे विशेषरगंज, 2:00 बजे अमेठी, 4:00 बजे बारामासी चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।

यहां से निकल केजरीवाल 4:30 बजे गौरीगंज पहुंचेंगे। सैठा मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर अरविंद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी की ओर से इसी तरह विधान सभावार तीन दिवसीय कार्यक्रम तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी में भाजपा से भी टक्कर

arvind kejriwal amethi visit

चुनाव के ठीक पहले केजरीवाल के इस अभियान को आम आदमी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि कुमार विश्वास यहां पिछले कई महीने से डेरा डाले हुए हैं और पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

वहीं भाजपा की तरफ से स्मृति ईरानी ने भी नामांकन करने से पहले रोड शो किया था।

अमेठी में इस बार कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिल रही है। राहुल के सामने इस बार भाजपा और आम आदमी पार्टी कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed