{"_id":"65db26e05f970c9b74010990","slug":"arun-yogiraj-in-amar-ujala-samvad-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखेंगे अरुण योगिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखेंगे अरुण योगिराज
Mon, 26 Feb 2024 12:32 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:32 AM IST
सार
'अमर उजाला संवाद' का आयोजन लखनऊ में 26 व 27 फरवरी को किया जा रहा है। इस आयोजन में देश की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में शामिल होंगे अरुण योगिराज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अपनी 75वीं सालगिरह से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा ‘अमर उजाला’ 26 व 27 फरवरी को राजधानी लखनऊ में ‘संवाद : उत्तर प्रदेश’ का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां आयोजन में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
आयोजन के पहले दिन पहले ही सत्र में 'राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर में' कर्नाटक के जाने-माने मूर्तिकार अरुण योगिराज अपने अनुभव साझा करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका होगा जब अरुण सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
अरुण योगिराज अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा को आकार देकर हमेशा के लिए इतिहास का हिस्सा बन गए। आज उनकी बनाई हुई रामलला की प्रतिमा के दर्शन कर करोड़ों रामभक्त कृतार्थ महसूस कर रहे हैं। अमर उजाला के मंच पर वह पहली बार अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
इस सत्र में आध्यात्मिक धर्मगुरू आचार्य मिथिलेश नंदन शरण और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधाशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन के अन्य सत्रों में तरक्की और विकास के रथ पर सवार यूपी किस तरह से आगे बढ़े और लोगों के जीवनस्तर को नई दिशा कैसे मिले, इस पर भी मंथन होगा। अमर उजाला संवाद का आयोजन लखनऊ के शहीद पथ स्थित होटल द सेंट्रम में किया जा रहा है।