फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arun jaitley bjp candidate for rajyasabha from uttar pradesh.

वित्तमंत्री अरुण जेटली यूपी से जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने घोषित किए अपने आठ उम्मीदवार

Wed, 07 Mar 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Mar 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
arun jaitley bjp candidate for rajyasabha from uttar pradesh.
वित्तमंत्री अरुण जेटली

देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली को भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उच्च सदन के लिए आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

विज्ञापन


भाजपा की केंद्रीय समिति द्वारा जारी की गई लिस्ट में अरुण जेटली को यूपी से, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को बिहार से, थावर चंद गहलोत और धर्मेंद्र प्रधान को मध्य प्रदेश से, मनसुख मंडविया और पुरुषोत्तम रूपाला को गुजरात से जगत प्रकाश नड्डा को हिमाचल प्रदेश से व भूपेंद्र सिंह को राजस्थान से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, राज्यसभा चुनाव 59 सीटों के लिए होना है। इन चुनावों के बाद ऊपरी सदन में भाजपा की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 सीटों के लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और राजस्थान से तीन-तीन जबकि बिहार व महाराष्ट्र से भी छह-छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 5-5 सदस्य भी अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। वहीं कर्नाटक, गुजरात से चार-चार और झारखंड से दो सदस्य भी अपना अवधि पूरी करेंगे। छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी एक-एक सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed