{"_id":"67afa04efbceebb34901f32d","slug":"artists-from-12-countries-will-rehearse-in-lucknow-global-culture-will-resonate-in-mahakumbh-lucknow-news-c-13-knp1050-1077713-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 12 देशों के कलाकार लखनऊ में करेंगे पूर्वाभ्यास, महाकुंभ में गूंजेगी वैश्विक संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 12 देशों के कलाकार लखनऊ में करेंगे पूर्वाभ्यास, महाकुंभ में गूंजेगी वैश्विक संस्कृति
विज्ञापन
लखनऊ। महाकुंभ में वैश्विक संस्कृति की झलक दिखाई देगी। अंतरराष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन 22-23 फरवरी को प्रयागराज में किया जाएगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के सहयोग से होने वाले इस महोत्सव में 12 देशों के 142 कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल 18-23 फरवरी तक लखनऊ और प्रयागराज की यात्रा करेगा। लखनऊ में 19-20 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में कलाकार अभ्यास करेंगे और प्रयागराज में 22-23 फरवरी के दौरान प्रस्तुतियां देंगे। इनमें दक्षिण अफ्रीका, मंगोलिया, वियतनाम, फिजी, मलेशिया, किर्गिजस्तान, रूस, रवांडा, बांग्लादेश, मालदीव और फिलीपींस के कलाकार शामिल होंगे।
विशेष प्रस्तुतियों की कोरियोग्राफी रानी खानम करेंगी। उनके निर्देशन में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएगा, बल्कि विभिन्न देशों की पारंपरिक और समकालीन कला शैलियों को भी एक मंच पर लाकर वैश्विक संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए प्रोत्साहित करेगा और वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा।