फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arshad behaved like habitual criminal who murdered his mother and three sisters first asked for food in jail

Lucknow Murders: अभ्यस्त अपराधी की तरह अरशद की हरकतें, जेल में मांगा खाना... खाया और सो गया; नहीं दिखी बेचैनी

Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 12:06 AM IST
सार

Lucknow Murders: आरोपी अरशद की हरकतें किसी अभ्यस्त अपराधी की तरह दिखीं। उसने जेल में खाना मांगा। खाया और सो गया। उसके अंदर बेचैनी नहीं दिखी। 

विज्ञापन
Arshad behaved like habitual criminal who murdered his mother and three sisters first asked for food in jail
पुलिस करा सकती है आरोपी का नार्को टेस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में नाका स्थित होटल में पिता बदर के साथ मिलकर मां व चार बहनों की हत्या करने के आरोपी अरशद की हरकतें किसी अभ्यस्त अपराधी की तरह हैं। सूत्रों के मुताबिक बैरक के भीतर भी वह सामान्य रहा। जेल में आने वाले नए बंदियों की तरह उसमें बेचैनी नहीं दिखी। इससे इस आशंका को बल मिल रहा है कि जेल जाना भी उसकी साजिश का हिस्सा था। तभी उसने भागने या आत्महत्या करने की जगह सरेंडर किया था।

विज्ञापन


इससे पहले जेल में जाते ही अरशद ने सबसे पहले खाना मांगा। बोला- भूख लगी है। दो दिन से खाना नहीं खाया हूं। मुझे खाना चाहिए। जेलकर्मियों ने उसे भोजन उपलब्ध कराया। इसके बाद उसे मुलाहिजा बैरक में बंद कर दिया गया। बताया गया कि खाना खाने के बाद वह आराम से सो गया। शुक्रवार सुबह भी वह सामान्य नजर आया और गणना में शामिल हुआ। सूत्रों के मुताबिक अरशद का व्यवहार देखकर जेलकर्मियों को कहीं से भी नहीं लगा कि उसने अपनी मां व चार बहनों की हत्या की है।

विज्ञापन

अरशद के परिजनों के आने का इंतजार

पुलिस दिल्ली में रहने वाले अरशद के ताऊ और चाचा के लखनऊ आने का इंतजार कर रही है। माना जा रहा है कि अरशद की जमानत अर्जी डालने या उससे मुलाकात करने के लिए परिजन आएंगे। हालांकि, अभी तक अरशद की मां अस्मा के मायके वालों के अलावा किसी और ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। पुलिस अरशद के ताऊ और चाचा के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

आगरा निवासी अरशद अपने पिता, मां और चार बहनों के साथ 30 दिसंबर को लखनऊ आया था। सभी चारबाग स्थित होटल में ठहरे थे। 31 दिसंबर की रात में पिता के साथ मिलकर अरशद ने चार बहनों और मां की हत्या कर दी थी। आरोपी ने हत्या के बाद वीडियो भी बनाया था और बस्ती के लोगों पर परेशान करने समेत कई आरोप लगाए थे। घटना के बाद अरशद का पिता भाग निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed