{"_id":"6a4d550acc76a34a040eac89","slug":"arrested-for-supplying-counterfeit-medicines-under-the-names-of-reputed-companies-lucknow-news-c-13-lko1096-1817893-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं की कर रहा था सप्लाई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं की कर रहा था सप्लाई, गिरफ्तार
विज्ञापन
आलमबाग। आलमबाग पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने नकली (स्प्यूरियस) एलोपैथिक दवाओं के अवैध धंधे का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में टैबलेट बरामद हुई।
आलमबाग प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आलमबाग बस स्टेशन से दो जुलाई को एक संदिग्ध गत्ता बरामद हुआ था। जांच करने पर उसमें दो ब्रांडों की 7,740 टैबलेट बरामद हुई थी। औषधियों की पैकिंग, प्रिंटिंग, लोगो एवं अन्य विवरणों का मूल उत्पाद से मिलान करने पर दवाएं नकली पाई गईं। विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार को वाराणसी के लंका संकटमोचन निवासी सप्लायर विमल कुमार सिंह को आलमबाग बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उसने स्वीकार किया कि उसने उक्त दवाएं वाराणसी से बिना बिल खरीदी थीं और उन्हें लखनऊ में ग्राहक को बिक्री के लिए भेजा था। वह अपने साथी संदीप श्रीवास्तव के साथ मिलकर नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का कारोबार करता है। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या और विवेक कुमार सिंह की शिकायत पर आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।