फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arrest warrant from court

विधायक के खिलाफ मुकदमे में गवाहों की गिरफ्तारी का वारंट जारी

Wed, 27 Oct 2021 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
arrest warrant from court
लखनऊ। मारपीट, गाली-गलौज और बलवा करने के आरोपों में पूर्व विधायक पवन पांडेय के खिलाफ चल रहे मुकदमे में पांच गवाहों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन राय ने इंस्पेक्टर हजरतगंज को निर्देश दिया कि वह गवाहों को कोर्ट में पेश करना सुनिश्चित करें। मामले की अगली सुनवाई 10 नवम्बर को होगी।
विज्ञापन

पत्रावली के अनुसार, इंटेल टेक्नोलॉजी के एरिया मैनेजर ने हजरतगंज थाने में 21 जनवरी 2005 को रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि आरोपी पवन पांडेय, गिरजेश मिश्र और अजय प्रताप सिंह ने सिग्मा आईटी सुपर स्टोर कम्पनी में अपने साथियों के साथ भीड़ इकट्ठा कर हथियारों के साथ बलवा किया। वादी को पीटा और गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। इस मामले में कई आदेशों के बावजूद वादी एरिया मैनेजर समेत अन्य गवाह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। इस पर कोर्ट ने सभी गवाहों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश हजरतगंज इंस्पेक्टर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed