{"_id":"5e87d5b28ebc3e76596737c2","slug":"arrest-of-nizamuddin-markaz-runaways-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन मरकज से भागे जमातियों की उत्तर प्रदेश में धरपकड़, बढ़ रही संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन मरकज से भागे जमातियों की उत्तर प्रदेश में धरपकड़, बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
Sat, 04 Apr 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
जमातियों पर शिकंजा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में निजामुद्दीन स्थित मरकज से भागे जमातियों की प्रदेशभर में धरपकड़ जारी है। लखनऊ आए सहारनपुर के 12 जमाती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में 3-3 व फिरोजाबाद व कानपुर में 4-4 जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिल्ली से बुधवार को लौटे सात जमातियों में से तीन में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक तेलंगाना, एक आंध्र प्रदेश और एक गाजियाबाद का है।
विज्ञापन
लखनऊ से चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने की बात कही जा रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज ने तीन की ही पुष्टि की है। प्रतापगढ़ में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से आकर रानीगंज तहसील क्षेत्र के नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद में रुके तब्लीगी जमात के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिरोजाबाद में विभिन्न मस्जिदों में रुके बिहार निवासी सात में से चार जमाती शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरदोई जिले में 15 में से एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कन्नौज में 16, संतकबीरनगर में शरण देने में दो भाइयों पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बुलंदशहर : महाराष्ट्र के 13 जमाती गिरफ्तार
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से भाग रहे महाराष्ट्र के नासिक निवासी 13 जमातियों को जहांगीराबाद पुलिस ने शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया। सभी को एक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद : 56 नए जमाती भर्ती : जिले में शुक्रवार को 56 नए जमाती भर्ती किए गए। इसके बाद जिले में भर्ती होने वाले जमातियों की संख्या बढ़कर 191 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार रात को एमएमजी जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छह जमातियों पर बदसुलूकी करने पर एफआईआर दर्ज की गई।
आगरा: ताजनगरी में शुक्रवार को दिल्ली मरकज से लौटे सात जमाती पॉजिटिव मिले हैं। आगरा में कुल 113 जमाती मिले थे। इनमें से 28 दिल्ली से लौटे थे। 28 में से 27 की रिपोर्ट आ चुकी है।
सहारनपुर : 12 कोरोना पॉजिटिव, जमात में गए थे लखनऊ
लखनऊ गए सहारनपुर के 12 जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पॉजिटिव पाए गए लोगों के घरों पर जाकर उनके परिजनों की प्राथमिक जांच की है, जिसमें फिलहाल सभी स्वस्थ पाए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि सहारनपुर से 12 लोग 2 मार्च को जमात में लखनऊ गए थे।
मेरठ में 226, मुजफ्फरनगर मेें 380 क्वारंटीन
मेरठ में 226 जमाती क्वारंटीन हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर जिले में जमातियों की संख्या 380 के आसपास पहुंच गई है। इन सभी को इनके ठहरने के स्थान पर ही क्वारंटीन किया गया है।
पूर्वांचल के जिलों में 330 जमाती क्वारंटीन
अब तक वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में 330 जमाती क्वारंटीन किए गए अथवा अस्पतालों में भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें वाराणसी में 25 जमाती भर्ती हो चुके हैं। 10 खुद पहुंचे और बाकी को पुलिस या स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। मऊ में 117, जौनपुर में 105, मिर्जापुर में 32, आजमगढ़ में 24, सोनभद्र में 16, गाजीपुर में 11 जमाती मिले हैं।