फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aroma Mission, led by Dr. Prabodh Trivedi, receives National Science Award

Lucknow News: डॉ. प्रबोध त्रिवेदी के नेतृत्व में ‘अरोमा मिशन’ को मिला राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

Sun, 26 Oct 2025 04:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
Aroma Mission, led by Dr. Prabodh Trivedi, receives National Science Award
लखनऊ। राजधानी स्थित केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी के नेतृत्व में संचालित ‘अरोमा मिशन’ को साल- 2025 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


यह सम्मान सुगंधित फसलों के क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचार, अनुसंधान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिल रहा है।

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ वैज्ञानिकों की नहीं, बल्कि उन किसानों, उद्यमियों और समुदायों की भी है, जिन्होंने अरोमा मिशन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कहा कि हम यह पुरस्कार देश के उन किसानों को समर्पित करते हैं, जिन्होंने सुगंधित फसलों की खेती को आत्मनिर्भरता का जरिया बनाया।
विज्ञापन


जानें क्या है ‘अरोमा मिशन’

सीएसआईआर का 'अरोमा मिशन' देशभर में सुगंधित पौधों की खेती, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने की प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य किसानों को उच्च मूल्य वाली फसलों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed