फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arnaculum express will remain cancel till 8 November.

रेल समाचार: एर्नाकुलम 8 नवंबर तक रहेगी निरस्त, सिकंदराबाद बदले रूट से चलेगी

Mon, 01 Nov 2021 01:46 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Nov 2021 01:46 PM IST
सार

विद्युतीकरण व तीसरी लाइन के निर्माण के कारण मानिकगढ़ बिहिरगांव विरूर रेलखंड की कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। वहीं, कुछ को निरस्त भी किया गया है।

विज्ञापन
arnaculum express will remain cancel till 8 November.
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण मध्य रेलवे के मानिकगढ़ बिहिरगांव विरूर रेलखंड में विद्युतीकरण व तीसरी लाइन के निर्माण के चलते प्री नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने से एर्नाकुलम निरस्त रहेगी, जबकि अन्य गाड़ियों को बदले रूट से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बरौनी से पहली से आठ नवंबर तक प्रस्थान करने वाली बरौनी-एर्नाकुलम (02521) व एर्नाकुलम से पांच और 12 नवंबर को प्रस्थान करने वाली एर्नाकुलम-बरौनी विशेष गाड़ी (02522) निरस्त रहेगी। ऐसे ही गोरखपुर से 3 व 10 नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-सिकंदराबाद (02589) परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, सिकंदराबाद से चार व 11 नवंबर को प्रस्थान करने वाली सिकंदराबाद-गोरखपुर (02590) परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

उधर, गोरखपुर से नौ नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर (05023) परिवर्तित मार्ग इटारसी, खंडवा, अकोला, पुर्णा, नांदेड़, मुडखेड़, निजामाबाद, काचीगुडा तथा गोरखपुर से पहली नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर (05015) इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, दौंड, सोलापुर, वाडी, रायचूर के रास्ते तथा यशवंतपुर से तीन नवंबर को यशवन्तपुर-गोरखपुर गाड़ी (05016) परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। ऐसे ही छह नवंबर को प्रस्थान करने वाली गोरखपुर-यशवन्तपुर (02591) भी इसी रास्ते से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सिकंदराबाद से पांच से 12 नवंबर तक चलने वाली सिकंदराबाद-दानापुर गाड़ी (02791) सिकंदराबाद से 90 मिनट, गोरखपुर से 4, 5, 7, 11 एवं 12 नवंबर को चलने वाली गोरखपुर-कोचूवेली गाड़ी (02511) गोरखपुर से 120 मिनट विलंब और कोचूवेली से 2, 3, 7 व 9 नवंबर को चलने वाली कोचूवेली-गोरखपुर गाड़ी (02512) कोचूवेली से 120 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed