फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army recruitment in kanpur

सेना में भर्ती के लिए युवा हों तैयार, आ रहे ये अवसर

Tue, 10 Sep 2013 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Sep 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
army recruitment in kanpur

रविवार को प्रतापगढ़ में सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने आए अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद सेना ने अब भविष्य में होने वाली भर्ती रैलियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


सेना भर्ती मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए अगले माह कानपुर में होने वाली रैली को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मुख्यालय ने कानपुर के जिला व पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे से भी सहयोग मांगा है।

सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों की रैली कानपुर छावनी में तीन से 10 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। पहले इसका आयोजन जुलाई में लखनऊ में होना था।
विज्ञापन


मौसम की खराबी के कारण इस रैली को कानपुर छावनी में कराने का निर्णय किया गया है। इस रैली में सैनिक जीडी, तकनीकी, स्टोर कीपर तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शारीरिक दक्षता में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण दो दिन बाद होगा, जबकि उनकी लिखित परीक्षा दो फरवरी 2014 को होगी। भर्ती निदेशक कर्नल एके बाली ने बताया कि इस रैली में लखनऊ के अलावा आठ जिलों के 60 हजार से अधिक उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।

पीएचडी के लिए आज से करिए ऑनलाइन आवेदन
भर्ती कार्यक्रम
3 अक्तूबर को महोबा, चार को कानपुर देहात, पांच को लखनऊ, छह को उन्नाव, सात को कानपुर नगर, आठ को बांदा, नौ को फतेहपुर और दस अक्तूबर को चित्रकूट में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।


आखिरी समय तक बंटेगा टोकन
सेना भर्ती मुख्यालय के अनुसार उनके होल्डिंग एरिया में आने के बाद आखिरी आवेदक तक को रैली में हिस्सा लेने का टोकन दिया जाता है। प्रतापगढ़ में टोकन बंटने से पहले ही कुछ आवेदकों के बीच भगदड़ मची थी।

वहां पुलिस व्यवस्था न होने के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। प्रतापगढ़ हादसे को देखते हुए इस बार कानपुर की सेना भर्ती रैली के लिए अभी से पुलिस और प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed