फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Army officers will get special training to deal with cyber attacks

Lucknow News: साइबर हमलों से निपटने के लिए सेना के अफसरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

Wed, 16 Apr 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Army officers will get special training to deal with cyber attacks
डीजी विजिलेंस राजीव कृष्णा
लखनऊ। किसी भी विपरीत परिस्थितियों से निपटने में सक्षम सेना के अधिकारी अब साइबर और फोरेंसिक की गूढ़ जानकारी हासिल करेंगे। इसके लिए उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस ने तीन महीने का विशेष कोर्स तैयार किया है। प्रोफेशनल डिप्लोमा इन साइबर टेक एंड लीगल गवर्नेंस के पहले बैच का मंगलवार को डीजी विजिलेंस राजीव कृष्णा ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एक बैच में 40 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीजी विजिलेंस ने कहा कि साइबर अपराध आम नागरिकों ही नहीं, देश की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। इससे निपटने के लिए हमें जागरूक और सतर्क रहना होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में भी साइबर अटैक का सामना करना पड़ा। आज के समय में ड्रोन फोरेंसिक का महत्व बढ़ा है। अपराधी ड्रोन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के लिए कर रहे हैं। इससे निपटने में प्रशिक्षण अहम भूमिका निभाएगा। संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने कहा कि यह युग एआई का है।
विज्ञापन

संस्थान का फोकस विशेष रूप से लॉ विथ लैब पर है, क्योंकि लॉ की जानकारी हुए बिना इस क्षेत्र की संपूर्णता नहीं हो सकती। संस्थान के लिए साइबर विषयों पर सेना के अधिकारियों को प्रशिक्षित करना गर्व का विषय है। मेजर जनरल अनिरुद्ध साखरे ने कहा कि साइबर स्पेस, युद्ध का पांचवां आयाम बन चुका है। सेना के अधिकारियों के लिए डिजाइन यह विशेष कोर्स भारतीय रक्षा प्रणाली को मजबूत आधार प्रदान करेगा। आईआईआईटी के निदेशक प्रो. अरुण मोहन सेरी ने कहा कि साइबर दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है कि उसके अनुसार कानून बनाना एक चुनौती बन गया है। कानूनों का निर्माण बदलाव को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए। आईएएस अधिकारी नेहा जैन ने साइबर फोरेंसिक से संबंधित एक साप्ताहिक कोर्स प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी शुरू करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में डीन एसपी राय, अरुणखत्री, एआर सीएम सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed