फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Army Chief of Central Command and Chief of Central Air Command took flight in Sukhoi, thrilled

Lucknow News: मध्य कमान के सेनाध्यक्ष व मध्य वायु कमान प्रमुख ने सुखोई से भरी उड़ान, रोमांचित

Sun, 30 Mar 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Army Chief of Central Command and Chief of Central Air Command took flight in Sukhoi, thrilled
सुखाई के साथ सेना के अधिकारी।
लखनऊ। मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित व मध्य कमान के सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने शनिवार को बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन से सुखोई में उड़ान भरी। उन्होंने फाइटर जेट में फॉर्मेशन मिशन को अंजाम दिया। कुल तीन सुखोई विमानों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन

सुखोई की गरज से शनिवार को लखनऊ का आसमान गूंज उठा। लंबे समय बाद बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन से फाइटर जेट ने उड़ान भरी थी। इसने शहरियों को रोमांचित कर दिया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मध्य कमान व मध्य वायु कमान का यह संयुक्त प्रयास था।
विज्ञापन

मिशन ने दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य वायु कमान के परिक्षेत्र में वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी। इस जटिल मिशन की योजना उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों को देखते हुए बनाई गई। एओसी-इन-सी एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने फॉर्मेशन का नेतृत्व किया, जबकि मध्य कमान के सेनाध्यक्ष कॉकपिट में बैठे। उन्हें सुखोई की ताकत व क्षमताओं से परिचित कराया गया। उन्हें सेंट्रल सेक्टर के बीहड़ इलाकों में प्लेटफॉर्म की पहुंच और मारक क्षमता के साथ समकालीन खतरों के खिलाफ वायु शक्ति की प्रतिक्रिया भी दिखाई गई। इस तरह के अवसर भारतीय सशस्त्र बलों की एकजुटता को दिखाते हैं। एकीकृत दृष्टिकोण को बढ़ाने और आपसी समझ को गहरा करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

पांच साल बाद बीकेटी से उड़े फाइट जेट
वर्ष 2016 में बख्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन का अपग्रेडेशन शुरू किया गया था। यहां तैनात मिग स्क्वैड्रन को शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2018 में बीकेटी में एयर शो हुआ और 2019 में मध्य कमान ने केमिकल वॉर पर केंद्रित कार्यक्रम कराया था। इसके तहत बीकेटी में मालवाहक ग्लोबमास्टर उतारा गया था। पांच साल बाद बीकेटी से सुखोई ने जब टेकऑफ किया तो नजारा देखने लायक रहा।

बीकेटी में तैनात हो सकते हैं सुखोई!
बख्शी का तालाब मध्य वायु कमान के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। यहां मिग फाइटर जेट की स्क्वैड्रन तैनात थी, जिसे शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि चीन को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यहां सुखोई तैनात करने की योजना है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बाबत कोई आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है। सुखोई तैनात होने से उत्तरी सीमाएं और मजबूत हो जाएंगी।


लखनऊ में बनेगा थिएटर कमांड
थल, जल व वायु सेनाओं को संयुक्त रूप से एकीकृत करने के लिए थिएटर कमांड बनाया जाना है। इसका मुख्यालय लखनऊ में होगा। ऐसे में मध्य कमान के सेनाध्यक्ष व मध्य वायु कमान प्रमुख द्वारा सुखोई से मिशन फार्मेशन को थिएटर कमांड की जमीन मजबूत करने के लिहाज से भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed