फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arms smugglers used to buy cartridges and other items from junk market

Lucknow News: कबाड़ मार्केट से कारतूस व अन्य सामान खरीदते थे असलहा तस्कर

Mon, 30 Jun 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Arms smugglers used to buy cartridges and other items from junk market
लखनऊ। मलिहाबाद में अवैध असलहों की तस्करी के मामले में पुलिस ने अपनी पूरी ताकत यहां तिहरे हत्याकांड के आरोपी लल्लन खां के भतीजे ख्वाजा मोहम्मद गौस की तलाश में लगा दी है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि तस्कर शहर की अलग-अलग कबाड़ मार्केट से कारतूस व अन्य सामान खरीदते थे। पुलिस उन कबाड़ियों के बारे में भी पता लगा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, गौस घुड़सवारी, महंगे विदेशी कुत्ते, विदेशी हथियार सहित शिकार का भी शौकीन है। वह कई राज्यों में घुड़सवारी कराने के लिए सट्टा लगाता था। वह प्रतिबंधित पशुओं का शिकार कर उनका मीट का खाने का भी शौकीन है। कुछ वर्ष पहले तक वह खुली जीप में असलहों के साथ घूमता था। ट्रिपल मर्डर करने वाले लल्लन का भतीजा होने के कारण आसपास के गांवों के लोगों पर रौब झाड़ता था। लल्लन खान के ट्रिपल मर्डर करने के बाद गौस ने उससे दूरी बना ली थी। वह रहीमाबाद इलाके में पशु बाजार भी लगवाता है। पुलिस को जांच में कुछ नाम भी पता चले हैं, जो असलहा तस्करी के धंधे से जुड़े हैं। पुलिस उन सभी के बारे में पता लगा रही है। हालांकि, डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी ने बताया कि अभी पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिली है। सभी पहलुओं पर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


ये है मामला
पुलिस ने बृहस्पतिवार को मलिहाबाद थाने से 100 मीटर दूर सलाऊद्दीन के घर से बड़ी संख्या में अवैध असलहे बरामद किए गए थे। आरोपी के पास से कारतूस भी मिले थे। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह असलहे घर पर बनाता था। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम और हिरण की खाल मिलने पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed