फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arbitrary treatment was shown in providing ventilator support to the girl, then she was referred and died.

Lucknow News: बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट देने में की मनमानी, फिर किया रेफर, मौत

Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary treatment was shown in providing ventilator support to the girl, then she was referred and died.
लखनऊ। दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती दो साल की बच्ची को वेंटिलेटर सपोर्ट देने में की गई मनमानी से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएमओ का कहना है कि जांच कराई जाएगी। इलाज में लापरवाही के आरोप सही मिले तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हरदोई के बघौली थानाक्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी संजीत अवस्थी की बेटी काव्या को बुखार आने पर जिला अस्पताल से लखनऊ के हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों का कहना है कि एक निजी एंबुलेंस दलाल ने सस्ते इलाज का झांसा देकर 20 अक्तूबर को बच्ची को दुबग्गा स्थित तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। हालत गंभीर होने पर उसे श्रीकृष्णा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल रेफर किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात एक अन्य बच्चे को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर काव्या को वेंटिलेटर से हटा दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद बच्ची को रक्तस्राव शुरू हो गया। इस पर परिजनों ने हंगामा किया तो शुक्रवार को करीब 14 घंटे बाद उसे दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन तब तक हालत और बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता संजीत के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को जबरन निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज का खर्च बहुत ज्यादा बताया गया। मजबूरी में वह उसे केजीएमयू लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में बच्ची की मौत हो गई।
वहीं, अस्पताल संचालक डॉ. शरद गुप्ता का कहना है कि बच्ची को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से रेफर किया गया था। निजी मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया, लेकिन परिजन वहां इलाज कराने के बजाय उसे कहीं और ले जा रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि इलाज में लापरवाही की पुष्टि हुई, तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed