Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arbitrary overcharging in private hospitals under the pretext of oxygen costs

Lucknow News: निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन के नाम पर मनमानी वसूली

Mon, 16 Nov 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary overcharging in private hospitals under the pretext of oxygen costs
ऑक्सीजन सिलिंडर।
लखनऊ। दुबग्गा के लखनऊ तुलसी हॉस्पिटल में 13 वर्षीय किशोरी को डिस्चार्ज न करने और इलाज के बिल को लेकर हुए विवाद के बाद अब अस्पताल की ऑक्सीजन फीस भी सवालों के घेरे में है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बनाए गए करीब 1.53 लाख रुपये के बिल में 23 हजार रुपये सिर्फ ऑक्सीजन के शामिल थे। पांच दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट पर रही किशोरी के परिजनों से यह रकम वसूली गई।
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
दुबग्गा के निजी अस्पताल में ऑक्सीजन शुल्क में मनमानी का यह मामला कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी निजी अस्पतालों में मरीजों की सांसों के साथ सौदेबाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऑक्सीजन की दरें तय न होने का फायदा उठाकर निजी अस्पताल मरीजों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। कहीं प्रति घंटे 200 रुपये के हिसाब से बिल बनाया जा रहा है तो कहीं हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

केस-1 : पांच दिन में पांच हजार रुपये ऑक्सीजन शुल्क
शहीद पथ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के एक निजी अस्पताल में बीते माह एक मरीज भर्ती हुआ। मरीज को शुरुआत में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वेंटिलेटर हटने के बाद एक दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया। इसके बाद मरीज खुद ही ऑक्सीजन का प्रबंधन करने लगा। करीब पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उससे ऑक्सीजन के नाम पर पांच हजार रुपये वसूल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 : एक दिन के ऑक्सीजन शुल्क का बिल 4800 रुपये
गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग महिला को भर्ती कराया गया। मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। अस्पताल ने प्रति घंटे 200 रुपये के हिसाब से शुल्क लगाया। इस तरह एक दिन का ऑक्सीजन बिल 4,800 रुपये पहुंच गया। बिल देखकर परिजन हैरान रह गए।
एक जंबो सिलिंडर की कीमत करीब 350 रुपये
जानकारों के मुताबिक, एक जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत करीब 350 रुपये है। यह आठ से 10 घंटे तक चलता है। इसके बावजूद अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए प्रति घंटे 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। शासन और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से मेडिकल ऑक्सीजन या सिलिंडर के इस्तेमाल की कोई एक समान दर निर्धारित नहीं है। इसका फायदा निजी अस्पताल उठा रहे हैं। जिले में ऑक्सीजन शुल्क के नाम पर हो रही वसूली पर विभाग की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
अस्पतालों में अब बेड चार्ज के साथ ही ऑक्सीजन शुल्क लिया जाता है। यदि किसी अस्पताल की ओर से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत मिलती है तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश यादव, सहायक मंडल आयुक्त, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article