फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arbitrary digging destroyed roads and electricity

Lucknow News: मनमानी खोदाई ने तबाह की सड़क-बिजली

Mon, 16 Sep 2024 06:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary digging destroyed roads and electricity
लविवि के सामने धंसी सड़क।

विज्ञापन

लखनऊ। मनमानी खोदाई की वजह से लविवि के सामने सड़क धंसी। आवाजाही में दिक्कतें और बिजली गुल होने की समस्या अब आमजन को भुगतनी होगी। नगर निगम की जांच में सामने आया है कि लेसा ने अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए 15 फीट नीचे से जा रहे करीब 30 साल पुराने भूमिगत नाले के चैंबर को तोड़ दिया। इससे हुए पानी के रिसाव से सड़क धंस गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि नाले के चैंबर से एक नहीं, बल्कि छह हाई वोल्टेज लाइन वाले केबल गुजर रहे हैं। ऐसे में मरम्मत का काम भी पूरी तरह से नहीं हो पा रहा है। मशीनों के बजाय मैनुअल काम कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों की जान को जोखिम हो सकता है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से विश्वविद्यालय मार्ग उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने पत्र में कहा-लाइनों को शिफ्ट करें, पर लेसा ने कुछ नहीं किया



नगर निगम ने उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता को लिखे पत्र में कहा है कि नाले के चैंबर से गुजर रही बिजली की लाइनों को शिफ्ट करें या शटडाउन करें, ताकि मरम्मत का काम किया जा सके। अब तक लेसा ने न तो लाइन शिफ्ट करने का काम शुरू किया है और न ही शटडाउन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकासनगर में भी इसी तरह की लापरवाही से धंसी थी सड़क

लेसा की इसी तरह की लापरवाही से करीब दो महीने पहले विकासनगर सेक्टर-4 में भी एक सड़क धंस गई थी। जांच के दौरान सामने आया था कि लेसा ने केबल बिछाने के लिए सीवर लाइन और उसके चैंबर को तोड़ दिया है। इससे सीवर का रिसाव हुआ और सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। इस मामले में जलकल विभाग ने लेसा को नोटिस भी जारी किया था।

--------------------

पीडब्ल्यूडी ने रोड काटने की इजाजत दी, सड़क धंसने के बाद सबको पत्र लिखने तक सीमित रहा



विश्वविद्यालय मार्ग लोक निर्माण विभाग के दायरे में आता है। पीडब्ल्यूडी ही इस सड़क की मरम्मत करता है। लेसा को केबल डालने के लिए रोड काटने की अनुमति भी लोक निर्माण विभाग ने ही दी। पर, अब वह अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है।

-सड़क किस कारण धंसी इसका पता लगाने के बजाय विभाग के अधिशासी अभियंता सतेंद्र नाथ ने लेसा और मेट्रो को पत्र लिखकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। दोनों पत्रों में एक ही बात लिखी गई है कि नगर निगम के भूमिगत नाले में रिसाव के चलते सड़क धंसी है। इसकी मरम्मत में समय लग सकता है। ऐसे में मेट्रो अपने पिलर की सुरक्षा की नियमित जांच करता रहे। इसके लिए वह एक टीम भी लगा दे। इसी तरह उसने लेसा को भी पत्र लिखा है कि वह अपने उपकेंद्र की सुरक्षा का भी ध्यान रखे।


सड़क काटने में नियमों का हुआ उल्लंघन

केबल डालने के दौरान सड़क काटने में नियमों का उल्लंघन किया गया। अनुमति देने के समय साफ तौर पर यह लिखा जाता है कि केबल डालने से किसी तरह का नुकसान होगा तो उसकी भरपाई संबंधित विभाग करेगा। इसके साथ ही अनुमति देने वाले विभाग को भी निगरानी करनी होती है। पर, लोक निर्माण विभाग ने निगरानी ही नहीं की।


24 घंटे बाद लीकेज का चला पता



नगर निगम के अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया की लीकेज कहां पर है पता चल गया है। यह भी पता चल गया है कि यह कैसे हुआ। अब उसकी मरम्मत का काम किया जा रहा है। लीकेज का पता लगाने के लिए करीब 24 घंटे तक नाले को खाली करने का काम चला उसके लिए बड़ी जेट मशीनों का इस्तेमाल किया गया। रिसाव को अस्थायी तौर पर रोक कर नाले को चालू कर दिया गया है, ताकि पीछे कहीं पर भी पानी का जमाव न हो।





मरम्मत का काम पूरा करने के बाद लेसा को देंगे नोटिस

नगर निगम के अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि अभी हमारी पहली प्राथमिकता नाले की मरम्मत है। उसको लेकर काम किया जा रहा है। मरम्मत का काम होने के बाद लेसा को नोटिस देकर हर्जाना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed