फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appointment of 3317 vacant assistant teachers in secondary schools on 16

माध्यमिक विद्यालयों के रिक्त सहायक अध्यापक के 3317 पदों पर नियुक्ति 16 को, पहली बार होगी...

Thu, 24 Sep 2020 11:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Appointment of 3317 vacant assistant teachers in secondary schools on 16
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में सहायक अध्यापकों के खाली 3,317 पदों पर 16 अक्तूबर को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। उन्हें अपनी पसंद के जिले और स्कूल में नियुक्ति के लिए वेबसाइट https://seceduonlineposting.up.gov.in पर आवेदन करना होगा। यह वेबसाइट 25 सितंबर को चालू हो जाएगी।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2018 में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 10,768 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। आयोग ने विभिन्न विषयों के पुरुष संवर्ग में 1,772 और महिला संवर्ग में 1,545 अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देने की संस्तुति की है। जबकि कला विषय का परिणाम फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं समाजिक विज्ञान व हिंदी विषय का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन दोनों विषयों के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के विद्यालयों और जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा।
विज्ञापन


 

पहली बार होगी ऑनलाइन नियुक्ति

डॉ. शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन नियुक्ति व पदस्थापन प्रक्रिया लागू की जा रही है। चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए एनआईसी ने साफ्टवेयर तैयार किया है। चयनित अभ्यर्थी वेबसाइट https://seceduonlineposting.up.gov.in पर नियुक्ति की गाइडलाइन, प्रक्रिया व रिक्तियों का विवरण देख सकेंगे। उन्हें पसंद के जिले में नियुक्ति के लिए 28 सितंबर से 8 अक्तूबर तक वरीयता क्रम में विद्यालयों के विकल्प वेबसाइट पर देना होगा। इसके अतिरिक्त आरक्षित श्रेणी के लाभ पाने के लिए प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। 16 अक्तूबर को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापन आदेश जारी किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी वेबसाइट से नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी तरह की परेशानी होने पर करें संपर्क
अभ्यर्थी किसी तरह की परेशानी होने पर 28 अक्तूबर से सुबह 10 से शाम 6 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 6387219859 फोन कर और ई-मेल seceduonlineposting@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
   
दिव्यांगों को मिलेगी नियुक्ति में वरीयता     
    
दिव्यांग श्रेणी में चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापन में नियमानुसार वरीयता दी जाएगी। इसका लाभ पाने के लिए समक्ष अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र लगाना होगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों अभ्यर्थियों को वरीयता का लाभ देने के बाद शेष पदों पर बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन आयोग की मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed