फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apply for hostel till 1 july

छह से खुलेगा विवि एक तक करें छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन

Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Apply for hostel till 1 july
अब एक जुलाई तक करें छात्रावास के लिए आवेदन
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में नये शैक्षिक सत्र का आगाज भले ही छह जुलाई से होगा, लेकिन द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रावास आवंटन के लिए एक जुलाई तक ही आवेदन करना होगा। विवि में इससे पहले छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून तय की गई थी। ‘अमर उजाला’ द्वारा इस संबंध में खबर प्रकाशित करने के बाद आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई, लेकिन अभी भी यह तारीख सिर्फ एक जुलाई तक ही बढ़ाई गई है।
लविवि में प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। विवि ने अपने शैक्षणिक कैलेंडर में छात्रावास आवंटन की तारीख घोषित नहीं की है। छात्रावास आवंटन को लेकर विवि में पिछले दो शैक्षिक सत्र से हंगामा-बवाल होता रहा है। विद्यार्थी छात्रावास आवंटन के लिए दर-दर भटकते दिखते रहे थे। इस बार भी वही स्थिति बनती जा रही है। विवि ने छात्रावास आवंटन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाई तो जरूर है, लेकिन अभी भी वही स्थिति है। विवि में छुट्टी होने की वजह से सभी विद्यार्थी अपने-अपने घर जा चुके हैं। बहुत से विद्यार्थी ऐसे हैं जो लखनऊ से काफी दूर हैं और उन्हें अंतिम तारीख की सूचना तक नहीं है। ऐसे में एक जुलाई तक आवेदन करना काफी विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं होगा। विवि ने अपने नये नोटिस में आवंटन की सूची संबंधित छात्रावास में चस्पा करने की बात कही है। जब विद्यार्थी दाखिले के लिए आएंगे उस समय तक आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त होकर आवंटन भी हो चुका होगा।
विज्ञापन

जिन्हें सूचना नहीं, उनपर बाद में होगा विचार
विवि ने जिन विद्यार्थियों को पहले आवंटन किया था, इस साल भी उन्हें आवंटन होना है। विवि ने अपनी वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित कर दी है। इसलिए सभी विद्यार्थी इसे देख सकते हैं। जो विद्यार्थी इसकी जानकारी नहीं पा सकेंगे, उनके बारे में बाद में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. एनके पांडेय, प्रवक्ता, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed