फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nagar Nikay Chunav 2023: Add Your Name In Voter List from Today, Applications Starts News in Hindi

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव की मतदाता सूची में आज से ही जुड़वाएं नाम, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Sat, 11 Mar 2023 02:32 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Mar 2023 02:32 PM IST
सार

Uttar Pradesh Nikay Chunav : मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। जिन युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं वो आज से ही जुड़वा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
UP Nagar Nikay Chunav 2023: Add Your Name In Voter List from Today, Applications Starts News in Hindi
- फोटो : i stock

विस्तार

ऐसे युवा जिनकी उम्र 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है वह आगामी निकाय चुनावों के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची में शनिवार से नाम शामिल करा सकते हैं। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या पुराने मतदाताओं को संशोधन कराने का मौका 11 से 17 मार्च के बीच मिलेगा। मतदाता अपने मतदान केंद्र पर इसके लिए संपर्क करें। संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत राजधानी में मतदान केंद्रों पर इसके लिए मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त बीएलओ 17 मार्च तक रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची पर दावे, आपत्तियां की जा सकेंगी। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 18 से 22 मार्च 2023 तक होगा। वहीं अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 01 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - काम की खबर: पुराने वाहनों को कबाड़ कराने पर मिलेगा ये लाभ, जान लें नहीं तो रहेगा आपको मलाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पिछड़े वर्ग को निकाय चुनाव में मिलेगा पूरा 27 फीसदी आरक्षण, अप्रैल से मई के बीच मतदान संभव


जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने नगर निगम क्षेत्र के लिए नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जबकि एसीएम व जोनल अधिकारियों को जोनवार प्रभारी व सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पंचायत मलिहाबाद, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, अमेठी, नगराम, इटौंजा, बीकेटी व महोना में संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी सहायक निर्वाचक अधिकारी होंगे।

ऑनलाइन आवेदन भी हो सकेगा
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, हटाने व संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.up.nic.in/site/ पर भी 11 से 17 मार्च के बीच आवेदन किया जा सकेगा। इससे जुड़े आवेदन फार्म जिले की वेबसाइट https://lucknow.nic.in/ulb-election-2022-23 पर भी उपलब्ध हैं।

वर्तमान में मतदाता संख्या
नगर निगम क्षेत्र में:
कुल मतदाता - 2895225
पुरुष-1540508
महिला- 1354717

नगर पंचायत क्षेत्रों में-
कुल मतदाता - 190334
पुरुष-97973
महिला- 92361

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed