फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications for admission to graduate, diploma courses through CUET can be made till 22nd

Lucknow News: सीयूईटी से प्रवेश के लिए स्नातक, डिप्लोमा कोर्स में आवेदन 22 तक

Sun, 09 Mar 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission to graduate, diploma courses through CUET can be made till 22nd

विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सत्र 2025-26 के लिए सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से स्नातक, डिप्लोमा कोर्सों में आवेदन 22 मार्च तक होंगे। प्रवेश पाने में विद्यार्थियों को दिक्कत न हो, इसके लिए एडमिशन सेल का गठन किया गया है।

कोर्सवार ब्योरे के साथ अधिसूचना विवि की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर है। यहां पात्रता मानदंड, सीटों का आरक्षण, सीयूईटी 2025 से जुड़े पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। बीबीएयू से संबंधित प्रश्नों के लिए टोल फ्री नंबर 18001805789 और मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं। छात्रावास मैनुअल से जुड़ी सभी जानकारियां वेबसाइट पर हैं।
विज्ञापन




परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन



परीक्षा आठ मई से एक जून तक होगी। अभ्यर्थी केवल वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 22 मार्च है। किसी भी त्रुटि के लिए सुधार का मौका 24 मार्च है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन फीस

- सामान्य (अनारक्षित) : 1000 रुपये



- ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस : 900 रुपये

- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर : 800 रुपये



- भारत से बाहर के केंद्र : 4500

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान



- ऑनलाइन के अलावा किसी भी तरीके से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे।



- अभ्यर्थी एक ही बार आवेदन कर सकता है।

- वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर सभी जानकारियां अच्छे से पढ़ लें।



- आवेदन पत्र में ईमेल और मोबाइल नंबर अभ्यर्थी का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed