फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application starts for DLED training programme.

डीएलएड प्रशिक्षण 2021: ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से, अंतिम तिथि 10 अगस्त, प्रशिक्षण 7 सितंबर से

Wed, 16 Jun 2021 10:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jun 2021 10:19 PM IST
सार

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्रशिक्षण-2021 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस संबंध में 15 जुलाई को विज्ञापन जारी होगा। 28 सितंबर से प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Application starts for DLED training programme.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण-2021 के लिए पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 10 अगस्त तक किए जा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 7 सितंबर से होगा। प्रदेश सरकार ने बुधवार को इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आरबी सिंह ने बताया कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव 15 जुलाई को डीएलएड के लिए विज्ञापन जारी करेंगे। आवेदन शुल्क 11 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा। अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन पत्र का प्रिंट ले सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 18 से 30 अगस्त तक काउंसलिंग के पहले चरण में अभ्यर्थियों को वर्गवार और श्रेणीवार मेरिट के आधार पर राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के लिए विकल्प लेने और संस्थान आवंटित करने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण की काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 6 सितंबर तक की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 7 सिंतबर से शुरू होगा। जबकि द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 13 से 24 सितंबर तक होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच 28 सितंबर तक होगी और उनका प्रशिक्षण 28 सितंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed