फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application for PhD in Bhasha University begins today

Lucknow News: भाषा विवि में पीएचडी के लिए आज से आवेदन

Wed, 18 Jun 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Application for PhD in Bhasha University begins today
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी बुधवार से विवि की वेबसाइट www.kmclu.ac.in पर आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। इस संबंध में पीएचडी समन्वयक ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि पीएचडी में प्रवेश के लिए तीन श्रेणियां पूर्णकालिक सीटों पर प्रवेश, अंशकालिक सीटों पर दाखिला और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए प्रवेश हैं। इसके लिए 18 विभागों में 100 सीटों पर प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश सुपरन्यूमेरिक सीटों के तहत होंगे। प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी के नियमन-2022 और विश्वविद्यालय के पीएचडी अध्यादेश-2023 (प्रथम संशोधन-2024) के अनुसार पूरी होगी। आवेदन में कोई समस्या आने पर विद्यार्थी पीएचडी समन्वयक कार्यालय में संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




शोध प्रवेश परीक्षा से होगा दाखिला

पीएचडी में प्रवेश के लिए भाषा विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा (आरईटी) का आयोजन करेगा। यूजीसी नेट, जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वालों को प्रवेश परीक्षा से छूट होगी। वे सीधे साक्षात्कार में हिस्सा लेने के लिए अर्ह होंगे। नेट की श्रेणी 2 और 3 में आने वाले अभ्यर्थियों के अंकों की वैधता एक वर्ष तक रहेगी। अन्य अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य होगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए पात्र माने जाएंगे।

तय किया गया आवेदन शुल्क

पीएचडी में आवेदन फॉर्म भरने के लिए शुल्क सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रति विषय तय किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह 1500 रुपये प्रति विषय होगा।



इन विभागों की खाली सीटों पर मांगे गए आवेदन



अंग्रेजी एवं आधुनिक यूरोपीय भाषा विभाग - 3



अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी गणित विभाग - 9

अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी रसायन विज्ञान - 4



अरबी - 8

अर्थशास्त्र - 7



इतिहास - 4

उर्दू - 12



कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी - 8

कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी - 3



गृह विज्ञान - 3

पत्रकारिता - 5



फारसी - 3

यांत्रिकी अभियांत्रिकी - 3



वाणिज्य - 3

व्यवसाय प्रशासन - 14



शारीरिक शिक्षा विभाग - 4

शिक्षाशास्त्र - 5



हिंदी - 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed