फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application for driving licence starts today

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन आज से, जारी हुआ नया टोल फ्री नंबर

Mon, 06 Jul 2020 11:23 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jul 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
application for driving licence starts today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
परिवहन विभाग की ओर से नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन पर लगी रोक हटा ली गई है। वाहन चालक सोमवार से नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। कोरोना के कारण 22 मार्च से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन पर रोक लगा दी गई थी। सोमवार से पुन: प्रक्रिया शुरू होने पर आरटीओ कार्यालय में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


तीन शिफ्टों में 33% ही आवेदकों को बुलाया जाएगा। सुबह 10 से 12,  दोपहर 12:30 से 2:30 व 3 से सायं 5 बजे के बीच आवेदकों को तय समय पर पहुंचना होगा। डीएल आवेदकों के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। आवेदक टोल फ्री नंबर 1800-572-3363 पर अपना डीएल नंबर बताकर ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं का समाधान जान सकेंगे।  
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस योजना के तहत टोल फ्री नंबर को बदला गया है। वहीं, परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर स्मार्ट चिप संस्था ने आवेदकों को अच्छी सुविधा देने के लिए कॉल सेंटर खोला है। पूर्व में जारी हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-152 को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed