फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   application for admission in La Martiniere college will start from 1 november

लामार्ट में नर्सरी के लिए दाखिले को आवेदन नवंबर से, देने होंगे ये प्रमाणपत्र

Tue, 02 Oct 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
application for admission in La Martiniere college will start from 1 november
- फोटो : डेमो
ला-मार्टीनियर कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया एक  नवंबर से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। कॉलेज से ही आवेदन फॉर्म मिलेंगे और जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ जमा भी कॉलेज में ही होगा।
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म का शुल्क हर बार की तरह इस बार भी 5000 रुपये है। नर्सरी कक्षा की 175 सीटों के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए जाएंगे। उसी बच्चे के लिए आवेदन स्वीकार किया जाएगा, जिसकी जन्मतिथि एक अक्तूबर 2014 से 30 सितंबर 2015 के बीच हो। 
विज्ञापन


अभिभावक एक नवंबर को कॉलेज के गेट नंबर चार से आवेदन फॉर्म सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं दो नवंबर को आवेदन फॉर्म कॉलेज के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। बगैर विलंब शुल्क के दो दिन ही फॉर्म ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 12 से 16 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म कॉलेज कार्यालय से मिलेगा। विलंब शुल्क के साथ फॉर्म के लिए 5,500 रुपये चार्ज किया जाएगा। आवेदन फॉर्म जमा करने के लिए कॉलेज ने केवल एक दिन ही निर्धारित किया है।

पात्र बच्चों की सूची 17 दिसंबर को

application for admission in La Martiniere college will start from 1 november
ला-मार्टीनियर कॉलेज - फोटो : डेमो
अभिभावक 19 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक कॉलेज के गेट नंबर चार पर जमा करा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि इसके बाद किसी भी अभिभावक का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

आवेदन फॉर्म में बच्चे की फोटो के साथ अभिभावकों की फोटो भी चस्पा करनी होगी। वहीं जन्म प्रमाण पत्र के साथ हॉस्पिटल की डिस्चार्ज सर्टिफिकेट की कॉपी भी जमा करानी होगी।

आवेदन फॉर्म पर दोनों ही अभिभावकों के हस्ताक्षर जरूरी है। इसके अलावा इंट्रैक्शन स्लिप को भी पूरा भरना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करते समय ही अभिभावकों को प्रक्रिया की बाकी तिथियों के बारे में अवगत करा दिया जाएगा।

आवेदनों का सत्यापन करने के बाद पात्र बच्चों की सूची 17 दिसंबर को कॉलेज के गेट नंबर चार पर शाम पांच बजे तक चस्पा की जाएगी। सूची 19 दिसंबर को शाम पांच बजे तक चस्पा रहेगी। 
 

लोरेटो कॉन्वेंट के लिए आवेदन 15 और 16 को

application for admission in La Martiniere college will start from 1 november
लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट पर 15 और 16 अक्तूबर को उपलब्ध रहेंगे। अभिभावक कॉलेज की वेबसाइट www.lucknowloreto.com से इन दो दिनों में आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ही उपलब्ध रहेंगे। आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जिन बच्चों की जन्मतिथि एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2015 तक है, उन्हीं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

अभिभावकों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। शुल्क जमा करने के बाद अभिभावकों को यूजर नेम व पासवर्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से वे आवेदन फॉर्म, पेमेंट स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म पर बच्चे की फोटो चस्पा कर जरूरी प्रपत्रों के साथ अभिभावकों कॉलेज के कार्यालय में जमा कराना होगा। फॉर्म जमा करने के लिए 23 और 24 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed