फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Application deadline for PG admissions at the Rehabilitation University extended to the 27th.

Lucknow News: पुनर्वास विवि में पीजी में प्रवेश की आवेदन तिथि 27 तक बढ़ी

Tue, 23 Jun 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Application deadline for PG admissions at the Rehabilitation University extended to the 27th.
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 27 जून तक आवेदन कर सकेंगे। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


प्रवेश निदेशक अनामिका चौधरी ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (सीयूईटी-पीजी) व नॉन-सीयूईटी के अंतर्गत समर्थ पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया 20 मई से जारी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून थी, जिसे बढ़ाकर 27 जून कर दिया गया है। विवि में विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में कुल 1077 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी विवि के समर्थ पोर्टल पर जा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 8887222060 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विवि में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमए (हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं शिक्षा) शामिल हैं। एमएससी (रसायन विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, माइक्रोबायोलॉजी एवं सूचना प्रौद्योगिकी) उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, एमवीए, एलएलएम, एमएड स्पेशल एजुकेशन, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमटेक, पीजीडीआरएफ उपलब्ध हैं। एमफिल इन क्लीनिकल साइकोलॉजी प्रदान किया जाता है। नॉन-सीयूईटी श्रेणी के अंतर्गत पीजीडीएवीटी एवं एमपीओ पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed