फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applicants protest for reservation in teachers recruitment in Lucknow.

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थी, मंत्री ब्रजेश पाठक का आवास घेरा

Wed, 07 Jul 2021 12:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Jul 2021 12:45 PM IST
सार

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की अनदेखी को लेकर ओबीसी व एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन और कानून मंत्री के आवास का घेराव किया।

विज्ञापन
Applicants protest for reservation in teachers recruitment in Lucknow.
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की अनदेखी को लेकर ओबीसी व एससी वर्ग के अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे। हालांकि, उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। कुछ अभ्यर्थियों ने कानून मंत्री के आवास पर भी घेराव किया।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के लिए आवंटित सीटें अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को दे दी गईं। इसके चलते 5844 सीटों का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में 5,844 सीटों का आरक्षण घोटाला होने की बात स्वीकारी है। उन्होंने आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। साथ ही कहा कि आयोग में जिन अभ्यर्थियों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई है, उन सभी को समायोजित की जाए।
विज्ञापन


बता दें कि इस पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में सामान्य वर्ग की 34,589 सीटें थीं। जबकि इस वर्ग के महज 20,301 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के शेष 14,288 पदों पर भी ओबीसी व एससी वर्ग के अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर चयनित हुए हैं। इस तरह कुल 31 हजार अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण नहीं देने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed