{"_id":"5c841a69bdec22145f538553","slug":"app-will-reach-at-voting-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को नहीं पड़ेगा भटकना, मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा एप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को नहीं पड़ेगा भटकना, मतदान केंद्र तक पहुंचाएगा एप
Sun, 10 Mar 2019 01:26 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
voter list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के दौरान अपना मतदान केंद्र खोजने के लिए इस बार वोटरों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए आयोग हर केंद्र को जीपीएस सिस्टम से जोड़ेगा। इससे स्मार्ट फोन पर आयोग के गूगल बेस सॉफ्टवेयर एप पर वोटर को अपने मतदान केंद्र की स्थिति और वहां तक पहुंचने के रास्ते की जानकारी मिल जाएगी।
मतदान दिवस से पहले सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के 1451 मतदान केंद्रों को ऑनलाइन मैपिंग के साथ जोड़ा जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले की दोनों संसदीय सीट में आने वाले सभी नौ विस क्षेत्रों के 1451 मतदान केंद्रों के साथ पोलिंग बूथों का ऑनलाइन मैप तैयार कर आयोग के सॉफ्टवेयर एप में उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
इसके तहत एक ही परिवार से जुड़े वोटरों को एक ही पोलिंग सेंटर व बूथ से जोड़े जाने के लिए कोटिलेशन सूची भी तैयार कराई गई है। इससे मतदाता घर बैठे आसानी से पोलिंग बूथ की स्थिति का भी पता लगा सकेगा।
सुरक्षा की दृष्टि से 45 जोन चिह्नित
चुनाव में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने पुलिस के साथ जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों को 222 सेक्टर व 45 जोन में चिह्नित किया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 212 अतिसंवेदनशील व 217 संवेदनशील बूथ चिह्नित हुए हैं। बीकेटी में 60 अतिसंवेदनशील व 60 संवदेनशील, सदर में 120 अंतिसंवेदनशील व 120 संवेदनशील, लखनऊ पश्चिम में 24 अतिसंवेदनशील व 24 संवेदनशील, लखनऊ पूर्व में 8 अंतिसंवेदनशील व 13 संवदेनशील बूथ हैं।