यूपी चुनाव: भाजपा के गठबंधन दल ने भी घोषित किए प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल का अनुप्रिया खेमा अपना दल (सोनेलाल) के नाम से पंजीकृत नए दल से चुनाव मैदान में उतरेगा। अनुप्रिया पटेल ने रविवार को दिल्ली में पांच प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। उनके प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह ‘कप-प्लेट’ होगा।
अपना दल (सोनेलाल) के प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी का विवाद चुनाव तक हल होने की संभावना नहीं है।
ऐसे में किसी पक्ष के पास पार्टी के नाम समेत बैनर, झंडा व फॉर्म ‘ए’ व ‘बी’ का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं रह गया है। कोई भी पक्ष अपना दल के नाम पर अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतार सकता। इसलिए अनुप्रिया ने नए दल के तौर पर पंजीकृत अपना दल (सोनेलाल) के बैनर तले प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि अनुप्रिया ने भाजपा गठबंधन के तहत मिले सीटों में फिलहाल पांच उम्मीदवारों की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने नए दल को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। उधर, सपा नेता व पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल अपना दल (सोनेलाल) में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने उनके बेटे को मिर्जापुर की छानबे सीटे से टिकट दिया है।
कृष्णा को अध्यक्ष बनाने का भेजा था प्रस्ताव
बृजेन्द्र ने बताया कि समझौते की ओर कदम बढ़ाते हुए अपना दल (सोनेलाल) की संयोजक बनने के बाद अनुप्रिया की ओर से कृष्णा पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन पल्लवी पटेल के दबाव में उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
ये हैं प्रत्याशी
डॉ. आरके वर्मा- विश्वनाथगंज (प्रतापगढ़), संगमलाल गुप्ता-प्रतापगढ़ सदर, राहुल प्रकाश कोल- छानबे (मिर्जापुर), जय कुमार सिंह पटेल - जहानाबाद (फतेहपुर) व चौधरी अमर सिंह-शोहरतगढ़।