फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   APL and BPL card will not be made.

एपीएल व बीपीएल राशन कार्ड बनने पर रोक

Mon, 24 Nov 2014 12:27 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Nov 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
APL and BPL card will not be made.

प्रदेश में एपीएल व बीपीएल राशन कार्ड बनने पर फिलहाल रोक लग गई है। अब सिर्फ अंत्योदय राशन कार्ड ही बनाए जाएंगे। प्रदेश में यह फैसला केंद्र सरकार के निर्देश पर लिया गया है।

विज्ञापन


खाद्य आयुक्त कार्यालय से सभी जिलों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश में अगले आदेशों तक सिर्फ अंत्योदय राशन कार्र्डों के लिए डाटा फींडिंग का काम कराया जाए।
विज्ञापन


खाद्य-रसद आयुक्त के कार्यालय की तरफ से यह भी निर्देश दिया गया है कि यह काम प्राथमिकता पर किया जाए और इसकी दिन-प्रतिदिन मुख्यालय को सूचना दी जाए।

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला निकट भविष्य में खाद्य-सुरक्षा अधिनियम के मद्देनजर किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मद्देनजर परिवारों के चयन में तमाम ऐसे परिवार इस कानून के दायरे से बाहर हो जाएंगे जो अभी बीपीएल सूची में शामिल हैं। माना जा रहा है कि इसीलिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रदेश के खाद्य-रसद विभाग से कहा है कि खाद्य-सुरक्षा कानून में प्रथम वरीयता उन परिवारों की है, जो बहुत ही गरीब हैं।

जिनके पास आय के साधन बहुत सीमित हैं। इसलिए पहले उन्हीं परिवारों के कार्ड बनवाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed