फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav says ram temple should be built in ayodhya.

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव बोलीं, अयोध्या में बनना चाहिए राम मंदिर

Thu, 01 Nov 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 01 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
aparna yadav says ram temple should be built in ayodhya.
अपर्णा यादव

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। इसके लिए हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन


अपर्णा यादव ने बृहस्पतिवार को बाराबंकी में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए ये बातें कही। अयोध्या मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी तक के लिए टाल दी है। अपर्णा का कहना है कि हमें इंतजार करना चाहिए और कोर्ट पर पूरा भरोसा रखना चाहिए। अपर्णा यादव किसी भी मसले पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन

 

वहीं, शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने पर उन्होंने कहा कि इससे 2019 के चुनाव में असर पड़ेगा। सपा को मजबूत करने में शिवपाल ने बड़ी भूमिका निभाई। 2017 के विधान सभा चुनाव में परिवार के झगड़े का असर पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed